{"_id":"5a81ca9d4f1c1bd34b8b843d","slug":"101518455453-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक ने दी कलेक्ट्रेट में धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक ने दी कलेक्ट्रेट में धरने की चेतावनी
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। ग्राम कमेडा के सूबेदार मेजर जनार्दन प्रसाद खंडूड़ी (अप्रा) ने डीएम को सौंपे पत्र में जिला पंचायत के जूनियर इंजीनियर पर पुस्ते का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है। कहा कि वह पांच माह से जिला पंचायत के चक्कर काट रहे हैं और हर बार जेई उन्हें अगले दिन आना कह कर टाल देता है। चेतावनी दी कि यदि भुगतान शीघ्र नहीं होगा तो वह कलक्ट्रेट में परिवार सहित धरना देंगे। जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने व जेई से भी जवाब मांगने की बात कही।
पूर्व सैनिक ने जिलाधिकारी सुशील कुमार को दिए पत्र में बताया कि उनका छोटा भाई सेना में था, लेकिन उसकी एक दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी पत्नी व दो बच्चे कमेडा गांव में रहते हैं। वर्ष 2017 की बरसात में घर के पीछे का पुस्ता भूस्खलन की चपेट में आ गया और घर पर खतरा मंडराने लगा। क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली भी मौके पर आए। उन्होंने विश्वास दिया कि वह पुस्ते का निर्माण करवाएंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पटवारी ने मौके का मुआयना किया और घर को खतरा बताया। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य विमला देवी ने जिला पंचायत निधि से पुस्ते के लिए एक लाख रुपये की स्वीकृति दी। जिला पंचायत के जेई अनिल डोभाल ने मौके पर पहुंचकर पुस्ते का लेखा-जोखा तैयार किया, लेकिन धनराशि का भुगतान करने के लिए वह लगातार टालता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं होगा तो वह परिवार सहित कलक्ट्रेट में धरना देंगे। डीएम ने विश्वास दिया कि इस पर शीघ्र कार्रवाई होगी।