फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   100 and 200 m Shubham and Anita won the race

100 व 200 मी. दौड़ में शुभम व अनीता ने मारी बाजी

Thu, 18 Mar 2021 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
100 and 200 m Shubham and Anita won the race
राठ महाविद्यालय पैठाणी में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर करतब दिखाते छात्र-छात्रा? - फोटो : PAURI
राठ महाविद्यालय पैठाणी में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। इसके तहत एथलेटिक्स, भाला-चक्का फेंक, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन 100 व 200 मीटर दौड़ में में शुभम व अनीता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राठ महाविद्यालय पैठाणी के तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीनगर गणेश गोदियाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ योग को भी जीवन में ढालने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने योग की विभिन्न मुद्राओं की प्रस्तुति दे दर्शकों की खूब वाहवाही भी बटोरी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ से हुआ, जिसमें बीपीएड के शुभम कुमार प्रथम, पीयूष द्वितीय व सूरज विश्वास ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में बीपीएड की अनीता भंडारी ने पहला व कृति गौड़ ने दूसरा स्थान पाया। 200 मीटर बालक वर्ग में बीपीएड के शुभम कुमार प्रथम, बीए के गणेश कंडारी द्वितीय व बीए के ही संदीप रावत तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बीपीएड की अनीता भंडारी को पहला, कृति गौड़ को दूसरा व बीए की दीक्षा को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम का संचालन डा. गोपेश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. जितेंद्र नेगी , राम सिंह नेगी, उमेश चंद्र बंसल, डा. अखिलेश सिंह, राजकुमार पाल, डा. राजीव दुबे, डा. देवकृष्ण थपलियाल, डा. वीरेंद्र चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed