फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   fight with police officer, send to jail.

पुलिस अधिकारी से मारपीट पड़ी महंगी, पहुंचा जेल

Fri, 25 Mar 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Fri, 25 Mar 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
fight with police officer, send to jail.
पु‌लिस - फोटो : Demo Pic

पौड़ी में ड्यूटी के दौरान पुलिस उप निरीक्षक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन में सिविल लाइन की लोनिवि कॉलोनी निवासी पंकज नेगी शराब पीकर अपने साथियों के साथ एजेंसी चौक में हुड़दंग मचा रहा था। इसी दौरान उप निरीक्षक सुरेश कुमार और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मारपीट पर हुआ गिरफ्तार
पुलिस के पहुंचने पर उसके अन्य साथी तो वहां से चले गए, लेकिन पंकज नेगी से घर जाने को कहा तो उसने पुलिस के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने उप निरीक्षक सुरेश कुमार के साथ अभद्रता और मारपीट की। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्याध्यक्ष बीएल भारती ने बताया कि उप निरीक्षक सुरेश कुमार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी पंकज नेगी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed