फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pakistan Announce terrorist country

भारत के संत बोले, पाकिस्तान को घोषित करें आतंकी देश

Mon, 07 Mar 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार-रायवाला
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार-रायवाला Updated Mon, 07 Mar 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Announce terrorist country
धर्म संसद - फोटो : amar ujala

पाकिस्तान को शत्रु देश व आतंकवादी देश घोषित करने की मांग सहित पांच प्रस्ताव पारित करने के साथ हरिद्वार में दो दिन से चल रही धर्म संसद संपन्न हो गई।

विज्ञापन


धर्म संसद में देश के विश्वविद्यालयों में भी धर्म संसद आयोजित कर युवा पीढ़ी को संस्कारित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस्लामिक धर्म गुरुओं को कुरान और इस्लामिक इतिहास के संदर्भ में इस्लामिक जिहाद एवं जिहादी आतंकवाद पर खुली बहस का आमंत्रण दिया गया। धर्म ससंद में संस्कृत भाषा को महत्व देने और विदेश में रहने वाले हिंदुओं को संकट के समय विशेष सहायता के लिए अलग मंत्रालय बनाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


रविवार को हरिपुर कलां स्थित श्रीभूमापीठ पर अंतिम दिन भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज की अध्यक्षता और स्वामी प्रेमानंद सरस्वती के संचालन में संपन्न हुई धर्म संसद में वक्ताओं ने राष्ट्र धर्म और समाज के सामने उपस्थित कई चुनौतियों पर विचार रखे। स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने कहा कि सीमा पर सैनिकों का लहू बहाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिकों की हत्या हो रही है और हम मैत्री का राग अलापते हैं

Pakistan Announce terrorist country
धर्म संसद - फोटो : amar ujala

पाकिस्तान की ओर से हमारे सैनिकों की हत्या की जा रही है और हम मैत्री का राग अलापते जा रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान को शत्रु देश और आतंकवादी देश घोषित कर उससे हर तरह का व्यापारिक, सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंध समाप्त कर लिया जाए। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा सैनिकों के लिए रक्षा नीति बनाए जाने और शिक्षा को संस्कारपरक बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत बताई गई।

निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति अपने आप में बेजोड़ है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद सरस्वती का मानना था कि राष्ट्रवाद का पाठ युवा पीढ़ी को बचपन से ही पढ़ाए जाने की जरूरत है। स्वामी हरिचेतनानंद ने प्रस्ताव रखा कि भारत की संस्कृति और उसके महत्व को बताने के साथ ही युवाओं को संस्कारों से भी जोड़ा जाना चाहिए।

इसके लिए देश के विश्वविद्यालयों में धर्म संसद का आयोजन किए जाने पर जोर दिया गया। अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता हठयोगी बलराम दास महाराज ने कहा कि प्रत्येक संत अपने आश्रम के वार्षिकोत्सव में कम से कम सौ ऐसे हिंदू जोड़ों को सम्मानित करें, जिनके पांच या पांच से अधिक बच्चे हैं। हिंदू आतंकवाद के नाम पर जेलों में बंद साध्वी प्रज्ञा, स्वामी असीमानंद, दारा, धनंजय देसाई, कमलेश तिवारी आदि को निर्दोष बताते हुए उनकी रिहाई के लिए हिंदू रक्षा कोष बनाने पर भी धर्म संसद ने मुहर लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed