{"_id":"53cee7e2-e521-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"operation-connect-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में गुमशुदा की तलाश करेगा फेसबुक, कैसे जानिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में गुमशुदा की तलाश करेगा फेसबुक, कैसे जानिए...
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2013 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए सरकार अब सोशल वेबसाइट्स का भी सहारा ले रही है। इसके लिए ऑपरेशन कनेक्ट के नाम से फेसबुक पर अकाउंट खोला गया है, इसमें लापता व्यक्तियों की तस्वीरें अपलोड कर दी गई हैं।
विज्ञापन
पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन
शासन की वेबसाइट के अलावा राज्य पुलिस की वेबसाइट पर भी तस्वीर समेत पूरी डिटेल अपलोड करने का काम शुरू हो गया है। प्रभारी सचिव अजय प्रद्योत ने बताया कि कोशिश इन तस्वीरों को राज्यवार अपलोड करने की भी है। फिलहाल जितनी फोटो हैं उन्हें डाला जा रहा है।
विज्ञापन
डिटेल अपलोड करने का काम भी शुरू
बताया कि राज्य सरकार की वेबसाइट यूके.जीओवी.इन के अलावा उत्तराखंड पुलिस.यूके.जीओवी.इन पर तस्वीरें और अन्य डिटेल अपलोड करने का काम भी शुरू हो गया है। शासन का कहना है कि भले अभी पुलिस रिकॉर्ड में लापता लोगों की संख्या साढ़े चार हजार के आसपास हो लेकिन अंतत: यह संख्या तीन हजार से ऊपर नहीं होगी।
बताया गया है कि लापता लोगों के नाम और पते कंप्यूटर पर डाले जाने के बाद डी- डुप्लीकेशन सॉफ्टवेयर की मदद से ऐसे नाम हटाए जाएंगे जो एक से ज्यादा स्थानों पर पंजीकृत हैं।
तीन राज्यों ने भेजी मिसिंग की सूची
सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर मिसिंग लोगों की सूची मांगी जा रही है।अब तक तीन राज्य सूची उत्तराखंड सरकार को भेज चुके हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने 539, गुजरात ने 120 और हरियाणा के 120 लापता लोगों की सूची राज्य सरकार को भेजी है।