फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   one post policy in uttarakhand congress

कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद की नीति नहीं चढ़ी परवान

Mon, 07 Mar 2016 02:17 PM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Mar 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
one post policy in uttarakhand congress
कांग्रेस लोगो - फोटो : file photo

उत्तराखंड कांग्रेस में व्यक्ति एक पद अनेक वाली स्थिति बनी है। यह हाल तब है, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर से एक व्यक्ति के पास एक ही पद की नीति बनाई गई। इसके बावजूद कुछ कार्यकर्ता दो और इससे अधिक पद लिए हुए हैं तो कुछ के पास एक भी पद नहीं है। इससे पार्टी के भीतर घमासान मचा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी में कथनी और करनी में भी फर्क है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा था कि एक व्यक्ति एक ही पद पर रहेगा, लेकिन जिस तरह की स्थिति बनी है, इससे पार्टी की कथनी और करनी में फर्क दिखाई दे रहा है। पार्टी में कई पदाधिकारी मुख्य कार्यकारिणी, अनुषांगिक संगठन और सरकार में दायित्वधारी के पदों पर कब्जा जमाए हैं।
विज्ञापन


पार्टी में सूर्यकांत धस्माना कांग्रेस नीति नियोजन एवं विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं और प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वही ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी गो गंगा सद्भावना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रामकुमार वालिया, राजेंद्र शाह, विजय सारस्वत, कैप्टन बलवीर सिंह रावत, प्रयाग भट्ट, यामीन अंसारी, सुबोध राकेश, मास्टर सतपाल, कमलेश रमन, नजमा खान, गोदावरी थापली सहित इक्का दुक्का नहीं, बल्कि कई अन्य पदाधिकारी कांग्रेस की मेन कार्यकारिणी और परिषदों दोनों में पद संभाले हुए हैं।


एक व्यक्ति अब दो पदों पर नहीं रहेगा, कुछ पदाधिकारी दायित्वधारी भी हैं और पार्टी में महामंत्री भी बने हुए हैं, इसी महीने इन्हें दोनों में से कोई एक पद छोड़ना होगा।
- किशोर उपाध्याय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed