फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   now UKD preparing go to public.

अब उक्रांद की तैयारी जनता के बीच जाने की 

Wed, 06 Apr 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
 now UKD preparing go to public.
यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी व बीडी रतूड़ी- - फोटो : amar ujala

प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के लिए भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही उक्रांद ‘उत्तराखंड बचाओ, उत्तराखंड बसाओ’ नारे के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी में है। 26 अप्रैल से उक्रांद कार्यकर्ता विकासखंड स्तर पर अभियान चलाएंगे। 

विज्ञापन


उक्रांद के संरक्षक काशी सिंह ऐरी और केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेष त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अभियान की शुरूआत देहरादून से होगी। कार्यकर्ता लगातार एक माह तक विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलायेंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय टीम करेगी अभियान का सुपर विजन 
अभियान का सुपर विजन केंद्रीय टीम करेगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ  दो पुराने कार्यकर्ता दूसरा गुट बनाकर उक्रांद की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने उनका भी स्वागत किया और दल में एकजुट होने की कही। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष डीके पाल, जय प्रकाश उपाध्याय, विरेंद्र बिष्ट, शिवानंद चमोली, पंकज व्यास, सुमन ध्यानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में धांधली का आरोप, जांच की मांग
उक्रांद के पुष्पेष त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि हाल ही में ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए हुई परीक्षा में धांधली हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं इससे पूर्व एलटी संवर्ग की भर्ती सहित कई भर्तियों में धांधलियों का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल से शिकायत करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed