फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   now electricity became expensive in uttrakhand

अब बिजली के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत

Tue, 07 May 2013 03:50 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
now electricity became expensive in uttrakhand

उत्तराखंड के वासियों को इस महीने से बिजली का ज्यादा बिल चुकाना होगा। खास बात यह है कि बिजली खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं पर ज्यादा मार पड़ी है।

विज्ञापन


घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट से अधिक खपत पर प्रति यूनिट 40 पैसे ज्यादा देने होंगे। 101 से 200 यूनिट दस पैसे और 201 से 400 यूनिट तक 25 पैसे ज्यादा देने होंगे। 100 यूनिट तक कोई बढ़ोतरी नहीं है।
विज्ञापन


इससे उत्तराखंड नियामक आयोग का संदेश साफ होता है कि 'बिजली बचाओ-पैसे बचाओ'। हालांकि, इस बार व्यवसायिक उपभोक्ताओं को कुछ राहत जरूर दी गई है।

सोमवार को आयोग के चेयरमैन जगमोहन लाल और दो अन्य सदस्यों ने प्रेस कांफ्रेंस में नई दरें जारी की।

16 लाख उपभोक्ता प्रभावित
नई दरों में 5.21 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है, जो एक मई से लागू होगी। इससे प्रदेश के करीब 16 लाख बिजली उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इनमें 14 लाख घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार आयोग ने व्यावसायिक और छोटे-बड़े उद्योगों पर मेहरबानी दिखाई है। इस श्रेणी में महज 18 से 23 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी हुई है।

आयोग का तर्क है कि नया टैरिफ उपभोक्ताओं की जेब को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साथ ही विद्युत अधिनियमों को भी मानक के तौर पर सामने रखा गया।

यही कारण रहा कि ऊर्जा निगम के 50 फीसदी बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। आयोग ने टैरिफ में ओवरऑल केवल 5.21 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है।

औसत बिजली की दरें
श्रेणी----------------------वर्तमान दरें---------नई दरें--------वृद्धि (रुपये प्रति यूनिट)
घरेलू-----------------------------2.91----------------3.06-----------------15
बीपीएल--------------------------2.01----------------2.09-----------------09
व्यवसायिक-----------------------4.68---------------4.86------------------18
पब्लिक लैंप----------------------4.01----------------4.16------------------15

बिजली की नई दरें सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। इससे आम उपभोक्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जबकि निगम को खर्चे नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया है।
- जगमोहन लाल, चेयरमैन, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग

अभी तक नई दरों के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। टैरिफ आर्डर देखने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।
- एके जौहरी, प्रबंध निदेशक ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed