फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   narendra modi offers kedarnath temple premises reconstruction

मोदी ने दिया केदारनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव

Sun, 23 Jun 2013 11:55 AM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
देहरादून/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 23 Jun 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
narendra modi offers kedarnath temple premises reconstruction

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में बाढ़ और भूस्खलन से तबाह हुए केदारनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का काम गुजरात को सौंपे जाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


केदारनाथ का हवाई दौरा करने के बाद देहरादून में पत्रकारों से बात करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड सरकार के सामने पेशकश की है कि मंदिर परिसर के पुनर्निर्मान की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाए।

विज्ञापन


उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को आपदा राहत में भी मदद की पेशकश की है। उन्होंने कहा है कि गुजरात सरकार त्रासदी से निपटने में अपने अनुभव साझा करने के लिए तैयार है।


गौरतलब है कि मोदी ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित कुछ क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेने के बाद ट्वीट किया था कि उन्होंने देवप्रयाग, टिहरी बांध, बद्रीनाथ, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली, गोपेश्वर, गौरीकुंड, केदारघाटी, जोशीमठ और अगस्तमुनि क्षेत्रों में बाढ़ की तबाही का मंजर देखा है।

बाढ़ पीड़ितों की मदद में अमर उजाला का दें साथ

उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत खाद्य सामग्री और दवाइयां भेजी जानी चाहिए और वहां फंसे लोगों को निकाला जाना चाहिए। उन्होंने लिखा था कि इस तबाही से लोगों को बचाने के लिए जुटे सशस्त्र बलों के जवानों और अन्य लोगों को सलाम करता हूं, जो साहस के साथ राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed