{"_id":"82e572ada6b16757fd86fbb2bf917890","slug":"nanda-raj-jat-yatra-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुई राजजात यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुई राजजात यात्रा
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनंदा राजजात यात्रा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को श्रीनंदा राजजात समिति की रिपोर्ट के बाद यात्रा पर बने संशय की स्थिति को साफ कर दिया।
विज्ञापन
पढ़े, सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा पर संशय बरकरार
विज्ञापन
इस मौके पर बताया गया कि आपदा से पैदा हुई विषम परिस्थितियों के कारण इस धार्मिक यात्रा को आयोजित करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए यह फैसला लिया गया है। श्रीनंदा राजजात यात्रा 29 अगस्त को शुरु होनी थी, लेकिन अब इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
संशय की स्थिति साफ
इससे पहले मंगलवार को समिति के सदस्यों ने बताया था कि पिंडरघाटी के समस्त पड़ावों पर लोगों से बातचीत कर राजजात आयोजन के संबंध में उनकी राय जानने के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के बाद राजजात आयोजन को लेकर पैदा हुए संशय की स्थिति साफ हो जाएगी। समिति में मां श्रीनंदा सिद्धपीठ देवराड़ा मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन हटवाल, थराली के पूर्व प्रमुख सुशील रावत, चेपडियूं गांव के थोकदार पृथ्वी सिंह बुटोला और देवाल के प्रमुख डीडी कुनियाल शामिल रहे।