फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Zero zone from Degree College to Kulyalpura intersection

Nainital News: डिग्री कॉलेज से कुल्यालपुरा चौराहे तक जीरो जोन

Sat, 27 Sep 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 27 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Zero zone from Degree College to Kulyalpura intersection
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। पुलिस ने छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर शनिवार को रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। नैनीताल रोड के साथ ही पर्वतीय व मैदानी रूट से आने-जाने वाले वाहनों को सुबह नौ बजे से मतगणना समाप्ति तक डायवर्ट किया जाएगा। आवश्यक सेवा वाले वाहन भी प्रतिबंधित नैनीताल रोड क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। वाहनों को बाईपास मार्गाें से निकाला जाएगा। डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए सरस्वती रेस्टोरेंट से महारानी होटल और कलावती तिराहा (अटल रोड) से कुल्यालपुरा चौराहा तक का क्षेत्र वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा। केवल चुनाव से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी के वाहन आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन


डायवर्जन के दौरान तिकोनिया से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहन भोटिया पड़ाव चौकी के सामने से डायवर्ट होकर रोड के दाहिने भाग से होकर जाएंगे। काठगोदाम की ओर से आने वाले वाहन अपनी लाइन में चलते रहेंगे। महिला डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान अटल रोड (नवाबी रोड) से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले वाहन कलावती चौराहा से डायवर्ट होकर नगर निगम रोड व नहर कवरिंग रोड होते हुए पानी की टंकी से दोनहरिया होते हुए पनचक्की से चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed