{"_id":"18e97d9b5517f715347fe4ce649a0146","slug":"zakir-on-the-spotter-recovered-handcuffs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाकिर की निशानदेही पर हथकड़ी बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाकिर की निशानदेही पर हथकड़ी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Wed, 10 Jun 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद अपराधी जाकिर हुसैन को अदालत ने मंगलवार को 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया। जीआरपी ने अपराधी से पूछताछ करने के बाद उसकी निशानदेही पर सरकारी हथकड़ी लालकुआं से बरामद कर ली, जिसे जाकिर ने ट्रेन से भागने के बाद फेंक दिया था।
विज्ञापन
रामपुर जिले के दडियाल धौराटांडा निवासी जाकिर हुसैन हरिद्वार जेल में 2004 से आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। हरिद्वार पुलिस 16 मई को उसे काठगोदाम-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन से लेकर हल्द्वानी स्थित अदालत में पेशी के लिए आ रही थी। लालकुआं से ट्रेन आगे बढ़ने पर जाकिर शौच का बहाना बनाकर ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। जीआरपी ने उसके खिलाफ धारा 223, 234 का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
21 दिनों तक फरार रहने के बाद चार जून को जाकिर ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सरकारी हथकड़ी बरामद करने के लिए एसीजेएम की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह भैसोड़ा ने बताया कि मंगलवार को अदालत ने अपराधी को 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर दिया था।
विज्ञापन
आरोपी को कस्टडी में लेने के बाद पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लालकुआं स्थित झाड़ियों से सरकारी हथकड़ी बरामद कर ली। पूछताछ से पता चला कि वह फरारी के दौरान दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के पास रहकर मजदूरी करता था और लंगर में खाना खाता था।