Haldwani: निजी बस सीज होने पर युवकों ने रोडवेज कर्मियों से की अभद्रता, स्टेशन इंचार्ज को धमकाने का भी आरोप
निजी बस ऑपरेटर के कर्मचारियों ने बस अड्डे पहुंचकर रोडवेज अधिकारियों व कर्मचारियों से अभद्रता की और धमकाया। इस मामले में रोडवेज प्रबंधन की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में निजी बस ऑपरेटर के कर्मचारियों ने बस अड्डे पहुंचकर रोडवेज अधिकारियों व कर्मचारियों से अभद्रता की और धमकाया। इस मामले में रोडवेज प्रबंधन की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
रोडवेज प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार की दोपहर दो युवक बस अड्डे पहुंचे और वहां तैनात रोडवेज कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे। उन्होंने स्टेशन इंचार्ज को भी धमकाया। इनमें से एक युवक ने खुद को प्राइवेट बस ऑपरेटर्स कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उन्होंने पिछले दिनों बस स्टेशन से सवारी भर रही बैटरी वाली बस को सीज कराने का विरोध किया। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि उनकी एक हजार बसें हैं, वे बस अड्डे से ही यात्री बैठाएंगे और उन्हें कोई नहीं रोक सकता। इस बीच रोडवेज कर्मचारियों की दोनों से बहस भी हुई। बाद में एआरएम के निर्देश पर स्टेशन इंचार्ज नवीन कोठारी की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप मामले की उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
पिछले दिनों बस स्टेशन से डग्गामारी कर यात्री बैठाने वाली राजस्थान नंबर की बैटरी वाली बस को एआरटीओ ने सीज किया था। इसी से क्षुब्ध होकर प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के कर्मचारी बस अड्डे पहुंचे, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। -संजय पांडे, एआरएम हल्द्वानी डिपो
बस का एसी खराब, वॉल्वो से भेजे यात्री
ऑनलाइन बस सेवा जनरथ बीते बृहस्पतिवार को निरस्त करनी पड़ी। इसमें बुकिंग कराने वाले सात यात्रियों को वॉल्वो से दिल्ली भेजा गया। हल्द्वानी डिपो की बस का एसी खराब होने पर रात 9:30 बजे वाली सेवा प्रभावित हुई थी।
काठगोदाम शिफ्ट होगा एआरएम आफिस
रोडवेज के हल्द्वानी डिपो एआरएम का हीरानगर स्थित कार्यालय काठगोदाम में बन रहे हिल स्टेशन में शिफ्ट किया जाएगा। उच्चाधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में डिपो प्रबंधन को निर्देशित किया गया है। यह कार्यालय सालों से हीरानगर में चल रहा है।