फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The contaminated water of the Gaula River reached the fields through canals

हल्द्वानी न्यूज: नहरों में बह रहा तेल...खेतों तक पहुंचा जहर, विभाग की आंखें बंद; लोगों की सेहत पर भी खतरा

Fri, 30 Oct 2026 12:09 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 30 Oct 2026 12:09 PM IST
सार

गौला नदी का मटमैला और दूषित पानी नहरों के जरिए 15-20 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा है, जिसमें वाहनों और ऑटोमोबाइल वर्कशॉप का तेल भी मिला है। यह पानी खेती, पशुओं और लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन गया है।

विज्ञापन
The contaminated water of the Gaula River reached the fields through canals
हल्द्वानी तिकोनिया बरसाती नहर के खुला पाइप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस पानी से खेतों की प्यास बुझनी चाहिए, वही खेतों में जहर घोल रहा है। गौला नदी से निकलकर नहरों के रास्ते 15 से 20 गांवों तक पहुंच रहा मटमैला और दूषित पानी खेती, पशुओं और लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन गया है। नैनीताल रोड से वर्कशॉप लाइन, रामपुर रोड, देवलचौड़, पंचायतघर, हरिपुर जमन सिंह, चांदनी चौक कालीपुर और फुटकुआं तक जाने वाली नहर में गंदगी के साथ वाहनों और ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से निकलने वाला तेल भी बहाया जा रहा है। यही पानी खेतों तक पहुंच रहा है और जिम्मेदार विभागों की निगरानी नदारद है।

विज्ञापन

बलियानाला से आ रहा दूषित जल
अक्तूबर की शुरुआत में हुई बारिश के बाद गौला नदी में सिल्ट पहुंची थी। इसके बाद बैराज में रेत के भी ढेर लग गए थे। यह सिलसिला लंबे समय तक चला। रेत की सफाई के लिए सिंचाई विभाग बैराज के गेट खोलता रहा। अब बारिश थमने के बाद भी नदी का पानी साफ नहीं हुआ है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बलियानाला की ओर से आ रहा पानी दूषित है जबकि जमरानी बांध की ओर से आ रहा पानी साफ है।

विज्ञापन

केस-एक : शीशमहल क्षेत्र में नहरों का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। हर जगह नहरें कूड़े से पटी हैं। हाईवे से लगे वेलेजली क्षेत्र में नहर से सटकर बनाए गए एक ऑटोबाइल शॉप स्वामी का कार धुलाई का पानी नहर में जाता मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस-दो : तिकोनिया में वन विभाग परिसर से भी पाइप नहर में छोड़ा गया है। इसके पास ही वर्कशॉप लाइन रोड पर दुकानों के सामने फुटपाथ पर वाहनों की रिपेयरिंग व सर्विस करने वाले मोबिल ऑयल बहाया जा रहा है।

केस-तीन : रामपुर रोड पर धान मिल डहरिया रोड से देवलचौड़ तक जाने वाली केनाल सर्विस रोड का हाल भी बुरा है। यहां नहर के पास ही कूड़े का ढेर बनता जा रहा है। लोग यहां कूड़ा एकत्र कर रहे हैं जो सीधे नहर में जा रहा है।

लोगों की बातचीत

लंबे समय से सिंचाई नहर में गंदा पानी आ रहा है। पूर्व में इसकी शिकायत भी डीएम से की गई है। इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। - रीता कुल्याल, ग्राम प्रधान चांदनी चौक घुड़दौडा

पानी के साथ झाग आ रहा है, जो खेतों में जाकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। संबंधित विभागों को नहरों की नियमित निगरानी करनी चाहिए। - नरेश बजवाल, ग्राम प्रधान, हरिपुर जमन सिंह

खेत में फसल खड़ी है। लंबे समय बाद पानी खोला था जो गंदा आया। मजबूरी में इसी पानी से फसल की सिंचाई की। नहरों की सफाई न होने से ऐसी स्थिति पैदा हो रही है। - देवेंद्र धपोला, काश्तकार

नहरों में ड्रेनेज या पाइप डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है। कई स्थानों पर निकासी वाली पाइप सीमेंट लगाकर बंद भी किए गए हैं। - दिनेश रावत, ईई, सिंचाई विभाग

पिछले सप्ताह नहरों में दूषित पानी की शिकायतें सामने आने के बाद सैंपलिंग की गई है। जल्द रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। - अनुराग नेगी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed