फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today the moon will grace the gathering with the twin stars

खगोल: आज जुड़वां तारों के संग महफिल सजाएगा चंद्रमा, दिखेगा अनोखा त्रिकोण

Fri, 30 Oct 2026 12:19 PM IST
Heera पंकज कुमार
पंकज कुमार Published by: Heera Updated Fri, 30 Oct 2026 12:19 PM IST
सार

आज रात आधा चमकता चंद्रमा जुड़वा तारों कैस्टर और पोलक्स के करीब पहुंचकर आसमान में अनोखा चमकता त्रिकोण बनाएगा, जो खगोलप्रेमियों के लिए दुर्लभ और बेहद खूबसूरत नजारा होगा।

विज्ञापन
Today the moon will grace the gathering with the twin stars
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

खगोलप्रेमियों और अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 30 अक्तूबर यानी आज की रात बेहद खास होगी। आसमान में एक दुर्लभ और बेहद खूबसूरत खगोलीय घटना घटने वाली है, जहां आधा चमकता हुआ चंद्रमा (तीसरे चतुर्थांश का घटता हुआ चंद्रमा) ब्रह्मांड के दो मशहूर जुड़वा तारों कैस्टर और पोलक्स के बेहद करीब पहुंचेगा। रात में ये तीनों मिलकर आसमान में एक अनोखी कतार और चमकते हुए त्रिकोण जैसी आकृति बनाएंगे, जो देखने में बेहद आकर्षक होगी।

विज्ञापन

यह खगोलीय घटना मिथुन राशि के क्षेत्र में दिखाई देगी। कैस्टर और पोलक्स को अंतरिक्ष विज्ञान में ट्विन स्टार्स के नाम से जाना जाता है। 30 अक्तूबर की देर रात (10-11 बजे के बाद) से ही चंद्रमा इन दोनों तारों की ओर बढ़ता दिखाई देगा, लेकिन इस अद्भुत मिलन को देखने का सबसे सही और स्पष्ट समय 31 अक्तूबर तड़के सुबह (सूर्योदय से ठीक पहले) होगा। उस समय यह नजारा आसमान में काफी ऊंचाई पर, पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर ढलता हुआ बेहद साफ नजर आएगा। इस दौरान आसमान साफ होने पर पास ही लाल ग्रह मंगल और बृहस्पति भी अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे।

विज्ञापन

एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक वीरेंद्र यादव के अनुसार, तारामंडल में चंद्रमा का ग्रहों या प्रसिद्ध तारों के करीब से गुजरना एक सामान्य लेकिन बेहद खूबसूरत घटना है, जिसे विज्ञान की भाषा में अप्रोच या युति कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed