{"_id":"6ae458e64f8517196109e5b6","slug":"lake-carnival-in-bhimtal-on-november-14-and-15-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: भीमताल में 14 और 15 नवंबर को लेक कार्निवाल, नगर पालिका-व्यापारियों ने बनाई रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: भीमताल में 14 और 15 नवंबर को लेक कार्निवाल, नगर पालिका-व्यापारियों ने बनाई रूपरेखा
Fri, 30 Oct 2026 02:14 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
Published by: Heera
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:14 PM IST
सार
भीमताल में 14-15 नवंबर को लेक कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा शुक्रवार को नगर पालिका, होटल एसोसिएशन, व्यापारियों और स्थानीय लोगों की बैठक में तैयार की गई।
विज्ञापन
भीमताल में 14-15 नवंबर को लेक कार्निवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पर्यटन स्थल के लिए विख्यात भीमताल में 14 और 15 नवंबर को लेक कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। लेक कार्निवाल के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भीमताल में नगर पालिका, होटल एसोसिएशन, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
आयोजन समिति के नितिन राणा ने बताया कि लेक कार्निवाल का आयोजन 14 और 15 नवंबर को होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को उत्तराखंड की लोक कलाकार स्वति भट्ट और लोकगायक किशन महिपाल अपनी प्रस्तुति देंगी और 15 नवंबर को स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों के बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ रात को बॉलीवुड का तत्व बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि लेक कार्निवाल कराने का मुख्य उद्देश्य भीमताल को पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान दिलाना है।
विज्ञापन
चेयरमैन सीमा टम्टा ने कहा कि नगर पालिका की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। पूर्व चेयरमैन सतीश लाल वर्मा, दीपक वर्मा, हितेंद्र बिष्ट, सतीश टम्टा, पंकज जोशी, पूरन जोशी, राहुल जोशी, नितेश बिष्ट, प्रदीप पाठक, रमन सिंह बिष्ट ने कहा कि होटल कारोबारियों और बिल्डरों के सहयोग से भी आयोजन को सफल बनाया जाएगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, हरीश चंद्र सिंह रौतेला, रेगन गुप्ता, एमसी पंत, पंकज उप्रेती, रामपाल सिंह गंगोला, शिप्रा जोशी, शुभम नैनवाल, विमला आर्या, विनीत जोशी, मोहित पडियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन