फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth should work in national interest: Dushyant

उत्तराखंड के युवा राष्ट्रहित में कार्य करें: दुष्यंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Youth should work in national interest: Dushyant
शनिवार को नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र में भाजपा के वोटर महाभियान के तहत युवा मतदाताओं को जागरूक 
नैनीताल। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का आह्वान किया कि वे मतदान प्रक्रिया में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए राष्ट्रहित में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर उत्तराखंड प्रदेश तक की सरकार अलग अलग योजनाओं से आमजन को लाभांवित कर रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम शनिवार को यहां वोटर चेतना महाभियान के तहत सूखाताल स्थित शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 94 में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेम सागर के आवास पर व मोहल्ले में जाकर सभी कार्यकर्ताओं के बीच कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला टोली प्रमुख अरविंद पडियार, संयोजक दयाकिशन पोखरिया, सह संयोजक भानु पंत, मनोज जोशी, नितिन कार्की, महिला मोर्चा अध्यक्षा कविता गंगोला, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, गजाला कमाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशु उपाध्याय, जिला मंत्री प्रकाश आर्य, शिवांशु जोशी, संतोष कुमार, ज्योति ढौंडियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed