{"_id":"63e52f367d299d341d038aac","slug":"youth-on-road-protest-against-paper-leak-haldwani-news-c-8-1-hld1005-49128-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: पहले सीबीआई जांच कराओ, फिर कराना परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: पहले सीबीआई जांच कराओ, फिर कराना परीक्षाएं
Thu, 09 Feb 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी के बुद्धपार्क में धरना प्रदर्शन करते युवाओं के समर्थन में पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश।
हल्द्वानी। राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और नकल प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतर आए। उन्होंने बुद्ध पार्क में धरना दे दिया और देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज करने पर नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने नकल विरोधी कानून बनाने की मांग भी उठाई।
उत्तराखंड युवा एकता मंच के आह्वान पर बुद्ध पार्क में जुटे युवाओं ने आरोप लगाया कि देहरादून में प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों को पुलिस ने जबरन उठाया और बेवजह लाठीचार्ज किया है। युवाओं के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे विधायक सुमित हृदेयश ने मांगों को न्यायोचित बताया। कहा कि बेरोजगारों पर जोर दिखाकर सरकार ने शर्मनाक उदाहरण दिया है। नौकरी मांग रहे युवाओं पर लाठी बरसाई गई हैं। युवाओं की मांग को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक भर्ती घोटाले का काला चिट्ठा बाहर नहीं आ जाता तब के लिए सभी परीक्षाएं रद्द की जाएं।
युवाओं ने बताया कि सीएम के दौरे के समय भी उन्हें आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया था। उन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उत्तराखंड युवा एकता मंच के संयोजक पीयूष जोशी ने बताया कि बताया कि अब युवाओं के पास अंतिम विकल्प आमरण अनशन करना है। युवाओं ने बताया कि शनिवार को आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। युवाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन की प्रति विधायक सुमित को दी।
विज्ञापन
इस दौरान राहुल पंत, विनोद भट्ट, गौरव जसवाल, प्रकाश नगरकोटी, राहुल पंत, विनोद भट्ट, महेंद्र सिंह, पंकज बिष्ट, पंकज सिंह, चंदन, कमल, उमेश आदि थे।
बुद्ध पार्क पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट
हल्द्वानी। बुद्ध पार्क में युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिसबल मौजूद रहा। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इधर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी बुद्ध पार्क पहुंच गईं। युवाओं ने उन्हें अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
पछासं भी समर्थन देने पहुंचा
हल्द्वानी। बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को समर्थन देने परिवर्तनकामी छात्र संगठन के कार्यकर्ता भी गए। पछासं के केंद्रीय महासचिव महेश ने बताया कि पहले जांच फिर परीक्षा की मांग एकदम जायज है। कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने में असफल सरकार युवाओं पर लाठीचार्ज करके अपनी असफलता छुपा रही है।
युवाओं पर अत्याचार कर रही सरकार : उक्रांद
हल्द्वानी। देहरादून में भर्ती घोटाले के विरोध में आंदोलन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज करने के मामले में उक्रांद ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल का कहना है कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना भी अब अपराध की श्रेणी में आ गया है। भर्ती घोटाले और भ्रष्टाचार के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों की बात सुनने के बजाय सरकार उन पर लाठीचार्ज कर रही है। ऐसा तानाशाहीपूर्ण रवैय्या बर्दाश्त से बाहर है।