फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth feared dead due to drug overdose

Nainital News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका

Sat, 21 Mar 2026 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Youth feared dead due to drug overdose
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा निवासी 23 वर्षीय शुभ दिवाकर का शव बृहस्पतिवार देर शाम पीलीकोठी के पास बरामद हुआ। पुलिस ने आशंका जताई है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। शुभ को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में उसके शरीर पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं और घटनास्थल से भी नशे से संबंधित सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन


शुभ दिल्ली में एक निजी नौकरी कर रहा था और कुछ दिन पहले ही हल्द्वानी अपने घर कुसुमखेड़ा हरीपुर नायक भूमिया विहार फेस 2 आया था। उसकी मां यहां किराए पर रहकर घरों में काम करती हैं। शुभ तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों को बृहस्पतिवार देर शाम किसी परिचित ने शुभ के पीलीकोठी के पास पड़े होने की सूचना दी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान उसके परिचितों ने स्वीकार किया कि वह नशे की गिरफ्त में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



नशे की लत ने ली जान

पुलिस की जांच में सामने आया है कि शुभ बुधवार शाम घर से निकला था। रात में परिजनों ने उसे कई बार फोन किया लेकिन उससे संपर्क हो नहीं पाया। उसके शरीर पर इंजेक्शन के निशान भी मिले हैं। जिस जगह शुभ का शव मिला, वहां इंजेक्शन और अन्य संबंधित सामान भी बरामद हुआ है। यह सभी साक्ष्य नशे की ओवरडोज की ओर इशारा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
युवक की हिस्ट्री जुटाई जा रही है। हर बिंदु से मामले की जांच की जा रही है, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा।
अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article