फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth discovered these picnic spots in Nainital

युवाओं ने नैनीताल में खोज निकाले इन पिकनिक स्पॉट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Youth discovered these picnic spots in Nainital
नैनीताल। उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश के रूप में पहचान मिली हुई है और नैनीताल राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। नैनीताल में कई पिकनिक स्पॉट ऐसे हैं जहां हर रोज सैकड़ों सैलानी पहुंचते हैं, इसके बाद भी इन पिकनिक स्पाट में एक भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। मजेदार बात यह है कि इन स्थानों को पिकनिक स्पॉट बनाने का श्रेय भी स्थानीय युवकों को है। उन्हीं के प्रयासों से यह पिकनिक स्पॉट पिछले कुछ वर्षों से खूब फलफूल रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि राज्य सरकार, जिला प्रशासन, नगर पालिका और पर्यटन विभाग सभी समय समय पर पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करते हैं लेकिन अधिकारियों से लेकर मंत्री, सांसद और विधायकों ने कभी भी स्थानीय युवकों द्वारा खोजे गए इन पिकनिक स्पॉटों की सुध नहीं ली है। पर्यटन से जुड़े लोगों की मानें तो यदि इन स्थानों पर सैलानियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो जाएं तो इससे नैनीताल में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा दिया जा सकता है।
विज्ञापन

हिमालय दर्शन-नैनीताल-किलबरी रोड में नैनीताल से करीब आठ किमी दूर एक जगह है जहां से हिमालय का विहंगम नजारा दिखाई देता है। कुछ वर्ष पहले तक किलबरी की ओर जाने वाले सैलानी इस जगह पर रुककर हिमालय का दीदार करते थे। इसी दौरान आसपास के कुछ बेरोजगार युवकों ने इस जगह पर सफाई अभियान चलाया और कुछ टेलीस्कोप लगाकर इसे पिकनिक स्पॉट का रूप दे दिया। अब यहां आने वाले सैलानी यहां लगे टेलीस्कोपों की मदद से हिमालय पर्वत की चोटियों का दीदार करते हैं। साथ ही हिमालय के साथ सेल्फी लेते भी नजर आते हैं। वर्तमान में हिमालय दर्शन नैनीताल का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनसेट प्वाइंट नैनीताल कालाढूंगी रोड में घोड़ा स्टैंड से कुछ आगे जाकर खुर्पाताल के पास एक स्थान ऐसा है जहां से डूबते सूरज का बेहद आकर्षक नजारा दिखाई देता है यहां भी कुछ स्थानीय युवकों ने अपने प्रयासों से इसे पिकनिक इसको पिकनिक स्पॉट का रूप दिया है और यह बेरोजगार भी टेलीस्कोप वह कुछ छुटपुट दुकानें लगा कर स्वरोजगार कर रहे हैं। इस स्थान पर भी प्रतिदिन पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है।
हनुमानगढ़ी से देखिए विंटर लाइन नजारा : दिसंबर के पहले हफ्ते में नैनीताल का मौसम बेहद खुशनुमा रहता है। दिनभर तेज धूप और खुले आसमान के कारण शाम ढलते ढलते हल्द्वानी रोड पर हनुमानगढ़ी और ताकुला समेत चाइना पीक, किलबरी की ऊंची चोटियों और टांकी से तराई भाबर की ओर नजर डालने पर आसमान में एक लंबी पीली लाइन नजर आती है। यही विंटर लाइन है जिसे देख देशी-विदेशी सैलानी खासे अभिभूत होते हैं। नैनीताल से प्रकृति का यह बेहद खूबसूरत नजारा (मौसम साफ होने पर) नवंबर के मध्य से दिसंबर आखिरी तक नजर आता है। जानकारों के अनुसार विंटर लाइन का यह नजारा स्विट्जरलैंड के अलावा भारत में मसूरी से भी दिखाई देता है। हनुमानगढ़ी के आसपास कुछ युवक इस स्थान को भी पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के प्रयासों में लगे हुए हैं।

यहां से नजर आती है पूरी नैनीझील
नैनीताल नगर से टांकी की ओर जाने वाली सड़क में टांकी से कुछ मीटर पहले एक स्थान ऐसा है जहां से नैनीझील का खूबसूरती के साथ दीदार किया जा सकता है। इस जगह की विशेषता यह है कि यहां खड़े होकर आप पूरी नैनी झील को निहार सकते हैं। क्योंकि यह स्थान ऊंचाई पर है लिहाजा नीचे की ओर स्थित नैनी झील का विहंगम नजारा देखने के लिए सैलानियों के वाहन यहां दिन भर खड़े नजर आते हैं। आसपास के क्षेत्रों के कुछ युवकों ने इस स्थान को भी पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने की पहल की है।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed