फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies under suspicious circumstances in haldwani

हल्द्वानी: युवक की गला घोंटकर हत्या, अवैध संबंधों का शक; तीन साल से महिला सफाई कर्मी के घर रह रहा था

Wed, 16 Sep 2026 10:43 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 16 Sep 2026 10:43 AM IST
सार

जवाहर नगर में रह रहे यूपी के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर निवासी अमन ठाकुर (29) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में अवैध संबंधों के शक की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in haldwani
कमरे में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के जवाहर नगर में रह रहे यूपी के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर निवासी अमन ठाकुर (29) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में अवैध संबंधों के शक की बात सामने आई है। नगर निगम की सफाईकर्मी ने उसे मुंहबोला बेटा बनाया था। उसने अपने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी महिला सफाईकर्मी ने बताया कि अमन पूर्व में मेरठ स्थित एक अस्पताल में बतौर सफाईकर्मी नौकरी करता था। वहां उनकी परिचित महिला ने अमन का परिचय कराया। कुछ समय बार अमन हल्द्वानी आ गया तो उन्होंने उसे मुंह बोला बेटा बनाकर अपने साथ रख लिया। अमन यहां मजदूरी करता था और कभी-कभी उनकी ड्यूटी भी संभालता था। बताया कि बुधवार तड़के उनकी बेटी ने कॉल की और अमन की हत्या के बारे में बताया। वह उस समय बड़ी बेटी को लेकर रामपुर गई हुई थीं।

विज्ञापन

दूसरे नंबर के दामाद को था शक

महिला कर्मी ने बताया कि उनकी चार बेटियां हैं और सबसे छोटा एक 14 वर्षीय बेटा है। दूसरे नंबर की बेटी की शादी मोहल्ले में ही रहने वाले युवक से कुछ समय पूर्व हुई थी। नजदीक होने की वजह से बेटी घर आती-जाती रहती थी। बताया कि दूसरे नंबर के दामाद को अपनी पत्नी और अमन के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसके चलते कई बार पूर्व में भी विवाद हुआ था। हालांकि तब मामला इतना आगे नहीं बढ़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले बर्थडे पार्टी में झगड़ा, घर आकर दी धमकी

महिला ने पुलिस को बताया कि अमन और उनके दामाद के बीच एक बर्थडे पार्टी में झगड़ा हुआ था। वहां उनके बेटे ने बीच-बचाव करा दिया। इसके बाद अमन घर लौट आया। देर रात आरोपी दामाद उनके घर पहुंचा और अमन व पत्नी में से किसी एक को जान से मारने की धमकी दे डाली और बाहर चला गया। करीब 12 बजे तक सबकुछ ठीक था। देर रात अमन घर के बाहर ही सो रहा था। आरोप है कि दामाद ने वापस लौटकर सोते समय ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह जब उनकी बेटी सोकर उठी और अमन को अचेत अवस्था व गले पर पड़े निशान देखे तब हल्ला मचा। वारदात के बाद आरोपी अपने घर जाकर सो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में अवैध संबंधों का शक होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की पुष्टि होगी। अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, युवक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हिरासत में लिया है। -मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed