फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies under suspicious circumstances

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
हल्द्वानी। दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर घर से निकला युवक वापस नहीं लौटा। देर रात उसके मोबाइल से परिजनों के पास मैसेज आया कि वह नैनीताल में है। अगली सुबह उसकी तबियत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। अस्पताल में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायती की है।
विज्ञापन

कठघरिया स्थित लोहरियासाल मल्ला वार्ड-38 निवासी भुवन चंद्र सुयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 जून की दोपहर एक बजे उनका बेटा कुशाग्र सुयाल (30) दोस्तों के साथ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात 10:30 बजे उनके पास कुशाग्र के फोन से उसके नैनीताल में होने का मैसेज पहुंचा। बताया कि एक जुलाई की दोपहर 12 बजे मल्ला गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति का उनके पास फोन आया और कुशाग्र की तबियत खराब होने और उसे मुखानी क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना दी।
विज्ञापन

भुवन के मुताबिक जब तक वह वहां पहुंचे तब तक कुशाग्र की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे एसटीएच ले जाने को कहा। जब वह बेटे को लेकर एसटीएच पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक कुशाग्र के फोन में एक वीडियो का होना बताया गया है जिसमें कुशाग्र जमीन पर पड़ा है और उसके पास एक महिला और व्यक्ति खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के मुताबिक घटना 30 जून की रात आठ बजे की बताई जा रही है। मामले की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed