फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies after being swept into drain in haldwani

Haldwani: युवक लोगों को बता रहा था कैसे पार करना है नाला...खुद बह गया, 200 मीटर दूर मिला शव; परिवार में कोहराम

Wed, 31 Jul 2024 12:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 31 Jul 2024 12:36 PM IST
सार

हल्द्वानी के फतेहुपुर बावन डांठ नाले के रपटे में बहने से युवक की मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन और अग्निशमन की टीम ने 200 मीटर दूर से शव को बरामद कर लिया है। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Youth dies after being swept into drain in haldwani
फतेहपुर में रपटे में बहने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के फतेहुपुर बावन डांठ नाले के रपटे में बहने से युवक की मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन और अग्निशमन की टीम ने 200 मीटर दूर से शव को बरामद कर लिया है। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मल्ला फतेहपुर निवासी ललित पालीवाल (38) पुत्र स्व. रामदत्त पालीवाल अपनी मां के साथ रहता था। युवक की शादी नहीं हुई थी और वह घर का इकलौता था। मंगलवार को ललित बावन डांठ रपटे को पार कर जंगल की तरफ गया था। पैदल नाला पार करने के दौरान युवक बह गया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, तहसीलदार सचिन कुमार व दमकल भी पहुंच गए। युवक की तलाश शुरू हुई। घटनास्थल से 200 मीटर दूर नाले में युवक का शव बरामद कर लिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ललित लोगों को बता रहा था कि नाला कैसे पार करना है। इसी दौरान पानी बढ़ गया और वह नाले में बह गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: जेल बना अखाड़ा, पसीने की बदबू और दाढ़ी काटने को लेकर आपस में भिड़े दो बंदी; पहले भी हो चुका है विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन
गुजरौड़ा ग्राम पंचायत फतेहपुर की प्रधान ऋतु जोशी ने नाले में युवक के बहने की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यहां पुल का निर्माण होना नितांत आवश्यक है। बताया कि गुजरौड़ा में मल्ला फतेहपुर, नवाड़ सैलानी, गैर बिसाई आदि स्थानों को जाने वाला मार्ग भाखड़ा नदी कॉजवे से होकर जाता है। भविष्य में ऐसे हादसे होने पर जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की रहेगी। चेतावनी दी कि अगर भाखड़ा में पुल निर्माण नहीं होगा तो ग्रामीण आंदोलन के लिए विवश होंगे। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से भाखड़ा नदी में पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। अगर पुल बना होता तो युवक की मौत नहीं होती। कहा कि नाला आने के दौरान यातायात भी बंद हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed