Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Man duped of Rs 11.07 lakh on pretext of profit in stock market in haldwani

हल्द्वानी: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 11.07 लाख ठगे; व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर कराया एप डाउनलोड

Fri, 13 Nov 2026 11:17 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 13 Nov 2026 11:17 PM IST
सार

हल्द्वानी के देवलचौड़ स्थित जगदंबा कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह को शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने 11.07 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगों ने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर एक एप डाउनलोड कराया और निवेश कराया। 

विज्ञापन
Man duped of Rs 11.07 lakh on pretext of profit in stock market in haldwani
cyber crime

विस्तार

कोतवाली हल्द्वानी के देवलचौड़ स्थित जगदंबा कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह को शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने 11.07 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। शिकायत करने पर जब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की तब पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश से पुलिस ने 13 नवंबर को मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि जनवरी में एक वेबसाइट के माध्यम से उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। उन्हें शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया गया। इसके बाद उन्होंने सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया और पर्सनल लोन की रकम भी निवेश कर दी। साइबर ठगों ने उनके मोबाइल में एक कैपस्टोन नामक एप भी डाउनलोड कराया। अलग-अलग तारीखों में 11,07,023 रुपये जमा करा लिए। बताया कि निवेश की रकम निकालने का प्रयास किया तब रुपये नहीं निकले और उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने 14 जनवरी को कोतवाली में शिकायत करने के साथ राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत की।

विज्ञापन


साइबर सेल ने कुछ रकम फ्रीज भी कराई लेकिन उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। कोर्ट में अपील करने के बाद कार्रवाई हुई। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामले की जांच दरोगा मनोज कुमार को सौंपी गई है। जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई थी उनकी जानकारी बैंक से मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed