{"_id":"68f330ba48116943a3066286","slug":"youth-dies-after-being-shot-in-suspicious-circumstances-in-kanchi-dham-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कैंची धाम में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कैंची धाम में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव; जांच शुरू
Sat, 18 Oct 2025 12:47 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:47 PM IST
सार
कैंची धाम स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात दो बजे एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कैंची धाम मेला आज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैंची धाम स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात दो बजे एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की घटना मिलते ही भवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बेतालघाट निवासी आनंद सिंह (39) की गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। साथ ही फॉरोसिंक टीम को बुलाया गया है। आसिफ ने बताया कि जिस बंदूक से गोली चली है वह लाइसेंसी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन