{"_id":"6a08c72423f727cbad0a9a8f","slug":"youth-and-minor-girl-apprehended-fir-registered-under-pocso-act-nainital-news-c-418-1-shld1006-6710-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नाबालिग किशोरी समेत युवक को पकड़ा, पॉक्सो में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नाबालिग किशोरी समेत युवक को पकड़ा, पॉक्सो में प्राथमिकी
Sun, 17 May 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 17 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर नेपाल भगाकर ले जा रहे युवक को गौलापार से गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आठ मई को कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने की शिकायत मिली थी।
सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ किशोरी को बनबसा नेपाल ले जाने की भी सूचना मिली। बनबसा पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट चंपावत का सहयोग लिया गया। बताया कि शुक्रवार की शाम गौलापार खेड़ा चौकी के पास से आरोपी दीप चंद्र पलड़िया (21), निवासी बानना भीमताल को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक बबीता ने किशोरी के बयान के आधार पर पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई महेंद्र राज सिंह, कांस्टेबल ललित आगरी थे।