फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youngsters lost their temper due to uncontrollable arrangements

व्यवस्थाएं बेकाबू होने पर आपा खो बैठे युवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Youngsters lost their temper due to uncontrollable arrangements
हल्द्वानी। आर्मी भर्ती में शामिल होने के लिए कोरोना जांच के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे युवा व्यवस्थाएं ध्वस्त होने पर परेशान हो गए। अचानक भीड़ बढ़ी तो अपना नंबर लगाने के लिए युवाओं ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि कुछ युवकों स्टेडियम के शीशे का दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस ने लाठियां भाजी तो हंगामा कर रहे युवक भाग खड़े हुए। जिला क्रीड़ा अधिकारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाए गए कोविड जांच केंद्र में सुबह सात बजे से ही सेना भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ युवक बगैर लाइन लगाए पहले जांच करना चाह रहे थे। भीड़ के चलते कोरोना जांच एक घंटा देरी से शुरू हुई। बड़ी मुश्किल से जांच शुरू हुई तो युवा जबरन केंद्र के अंदर घुसने लगे। इसे लेकर स्टेडियम में शोर शराबे के साथ हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने स्टेडियम का शीशे युक्त दरवाजा भी तोड़ दिया। सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति बेकाबू होने पर जांच में लगी स्वास्थ्य विभाग की टीम घबरा गई। जांच केंद्र संचालक डॉ. हर्षिता दास ने सुरक्षा की मांग की। जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी 100 नंबर पर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति सामान्य होने पर फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोबिड जांच करना शुरू किया। एसएसआई मगल सिंह ने बताया कि दरवाजा किन लोगों ने तोड़ा है। इसकी जांच हीरा नगर चौकी प्रभारी करेंगे।
विज्ञापन

स्टेडियम में सुरक्षा पर उठे सवाल
स्टेडियम में छह दिनों से जांच चल रही है। पहले दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती थी लेकिन पुुलिस भी धीरे-धीरे ड्यूटी के प्रति लापरवाह हो गई है।
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत का कहना है कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने 355 लोगों के सैंपल लिए। सैंपल केंद्र में अराजकता हुई थी, इसके बाद सुरक्षा कर्मी पहुंचे थे। यहां पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए संबंधित विभाग से कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएच की ओपीडी में एक हजार से अधिक पहुंच रहे रोगी
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल की ओपीडी एक हजार से अधिक हो गई है। मेडिकल कालेज प्राचार्य के अनुसार प्रतिदिन औसतन करीब 1100 तक ओपीडी हो रही है। ओपीडी में आने वाले रोगियों की संख्या बढ़ी है। वहीं, बेस अस्पताल में भी शनिवार को रजिस्ट्रेशन काउंटर, हड्डी रोग विभाग आदि की ओपीडी के बाद भी रोगियों की लाइन लगी रही।

एसटीएच में छह कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में छह कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में कोरोना के पांच संदिग्ध मरीज भी भर्ती हैं। वहीं, शनिवार को नैनीताल जिले में कोरोना के 23 नए रोगी मिले हैं। मंडल में अल्मोड़ा और चंपावत में एक भी रोगी नहीं मिला जबकि बागेश्वर एक, पिथौरागढ़ में दो और ऊधम सिंह नगर में तीन रोगी रिपोर्ट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed