{"_id":"572f9a804f1c1b735f5cd3bf","slug":"young-won-four-awards-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"यंग उत्तराखंड ने जीते चार अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यंग उत्तराखंड ने जीते चार अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 09 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
यंग उत्तराखंड अवार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड सिनेमा एवं संगीत जगत में बहुचर्चित अवार्ड शो यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2016 का सफल आयोजन दिल्ली के डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन सभागार में सात मई को हुआ। सामाजिक संस्था यंग उत्तराखंड उत्तराखंडी सनेमा एवं संगीत जगत के प्रोत्साहन के लिए पिछले छह वर्षों से यह आयोजन करता आ रहा है। दर्शकों के खचाखच भरे सभागार में उत्तराखंड सिने एवं संगीत जगत के जाने माने कलाकारों ने शिरकत की।
वहीं सामाजिक गतिविधियों में कार्यरत कई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। संगीत एल्बम श्रेणी में चांदनी चौक इंटर प्राइजेज के संगीत एल्बम झुमक्याली ने छह में से चार अवार्ड जीते। इस वर्ष संगीत एल्बम में छह श्रेणियों में नामांकित कलाकारों में जूरी एवं दर्शकों के वोट के आधार पर जिन सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को चुना गया इनमें गणेश वीरान को एल्बम एक खास बात में एल्बम चदरी मेरी बहुत पुराणी के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार, एल्बम झुमक्याली के लिए संजय कुमोला को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार, झुमक्याली खुटो में अलिझीरों मैं के लिए प्रह्लाद मेहरा को सर्वश्रेष्ठ गायक, एल्बम ओ पुरबा त्वेन मन लुट्याली के लिए मीना राणा को सर्वश्रेष्ठ गायिका, किशन महिपाल को सर्वश्रेष्ठ एल्बम निर्देशक का अवार्ड दिया गया। चांदनी इंटर प्राइजेज के निर्माता नवीन टोलिया ने यूका एवं सभी लोगों का आभार जताया है। ।