{"_id":"68506d9afe8096d62a0627dd","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-107612-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
मृतक पंकज तिवारी का फाइल फोटो।
रामनगर। नेशनल हाईवे 309 पर टांडा चौराहे पर एक टैंट हाउस के पास युवक का शव पड़ा मिला। युवक देसी शराब की कैंटीन में काम करता था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच पड़ताल कर रही है। युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
पीरूमदारा चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव पड़ा है। टांडा चौराहे पर पहुुंचकर पुलिस ने शव की शिनाख्त पंकज तिवारी (40) पुत्र धर्मानंद तिवारी मूल निवासी धौलछीना जागेश्वर अल्मोड़ा के रूप में की। युवक अपने पीछे पत्नी बीना तिवारी और 10 वर्षीय बेटे तमन्य को छोड़ गया। युवक हाल में पीरूमदारा में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। वह ग्राम टांडा में देसी शराब की कैंटीन में नौकरी करता था। बताया जाता है कि पंकज रविवार सुबह घर से निकला था लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचे। साले संजय जोशी ने बताया कि रविवार दोपहर में फोन पर जीजा से बात हुई थी। तब उन्होंने बताया कि वह बुखार से पीड़ित हैं। फिर बात करना कहकर कॉल काट दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा । फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
फोटो संख्या 03 - मृतक पंकज तिवारी का फाइल फोटो।