{"_id":"6836237d5ecda1060e0eff0a","slug":"young-man-dies-in-road-accident-cousin-injured-haldwani-news-c-337-1-hld1039-122221-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युवक की सड़क हादसे में मौत, मौसेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युवक की सड़क हादसे में मौत, मौसेरा भाई घायल
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे मिस्त्री की किच्छा में सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। रामकुमार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला था। सूचना पर हल्द्वानी पहुंचे परिजन शव लेकर गांव चले गए।
सिसईया पीलीभीत निवासी रामकुमार (35) पुत्र हेमराज बीते सात वर्षों से शहर में टाइल मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार सुबह वह बाइक से मौसेरे भाई तेज बहादुर के साथ पीलीभीत जा रहा था। किच्छा में निजी स्कूल की बस की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। तेज बहादुर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे मान सिंह ने बताया कि उनका भाई रामकुमार गांव में रहने वाले माता-पिता से मिलने जा रहा था। इस बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। संवाद