फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   You will get entry in 38th National Games only if you have a bicycle worth Rs. 1.25 lakh

38th National Games: ...तो उत्तराखंड के खिलाड़ियों को नहीं मिल पाएगी नेशनल गेम्स में एंट्री! जानें क्यों

Sat, 06 Jan 2024 05:45 PM IST
हीरा मेहरा अंशुल डांगी, संवाद
अंशुल डांगी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 06 Jan 2024 05:45 PM IST
सार

उत्तराखंड इस साल 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। लेकिन नेशनल गेम्स में साइकिलिंग इवेंट में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी को कम से कम सवा लाख रुपये की साइकिल खरीदनी होगी। क्या प्रदेश के खिलाड़ी इस इवेंट में पदक के आसपास भी पहुंच पाएंगे?
 

विज्ञापन
You will get entry in 38th National Games only if you have a bicycle worth Rs. 1.25 lakh
National Games - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों में साइकिलिंग इवेंट में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी को पहले कम से कम सवा लाख रुपये की साइकिल खरीदनी होगी। वैलोड्रम के लिए बनी विशेष प्रकार की साइकिल के बिना प्रतिभागी न तो इवेंट में शामिल हो सकता है और न ही उसका पंजीकरण हो सकेगा। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि राष्ट्रीय खेलों के लिए साइकिल का इंतजाम कौन करेगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड में अक्तूबर-नवंबर 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों में साइकिलिंग का इवेंट भी शामिल है। नेशनल गेम्स में ट्रैक साइकिलिंग होगी, जो वैलोड्रम पर आयोजित होती है। इसके लिए रुद्रपुर में बाकायदा 333.53 मीटर का वैलोड्रम भी तैयार किया जा रहा है। मगर उत्तराखंड के खिलाड़ी इस इवेंट में पदक के आसपास भी पहुंच पाएंगे, यह बड़ा सवाल है। 
विज्ञापन


दरअसल उत्तराखंड में अभी तक सिर्फ माउंटेन बाइकिंग के ही इवेंट होते रहे हैं। प्रदेश में माउंटेन बाइकिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती रहती है। मगर वैलोड्रम नहीं होने के कारण साइकिलिंग का इवेंट नहीं हो सका। यहां तक कि गोवा, केरल सहित अन्य जगहों पर हुए राष्ट्रीय खेलों में भी साइकिलिंग टीम का पता तक नहीं था। वहीं अब मेजबान होने के कारण 38वें राष्ट्रीय खेलों में साइकिलिंग में वाइल्डकार्ड एंट्री उत्तराखंड को मिली है, और इसके लिए वैलोड्रम भी तैयार होने लगा है। मगर खिलाड़ियों का पता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल वैलोड्रम में साइकिलिंग इवेंट के लिए सवा लाख से 8 लाख रुपये तक की साइकिल का इस्तेमाल होता है। वहीं उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने भी साइकिल नहीं दे पाने की बात कही । इसलिए खिलाड़ी को कम से कम सवा लाख की साइकिल खरीदनी होगी, इसके बाद ही वह प्रतिभाग कर सकेंगे। 

वेलोड्रम की साइकिल यूं होती है अलग

  • साइकिल का वजन साढ़े 5 से 8 किलो होता है, जबकि माउंटेन बाइकिंग की साइकिल का वजन 10 से 12 किलो तक होता है।
  • वैलोड्रम की साइकिल के व्हील फिक्स होते हैं, जबकि अन्य साइकिल के व्हील एडजस्टेबल होते हैं।
  • वैलोड्रम की साइकिल में डिस्क व्हील।
  • हवा को काटने के लिए कार्बन फ्रेम की व्हील लगती है। टूर्नामेंट में एलॉय व्हील अलग होता है और प्रैक्टिस में अलग।
  • वैलोड्रम में यूज होने वाली साइकिल की कीमत सवा लाख रुपये से 8 लाख रुपये होती है। खिलाड़ी को खुद ही अपनी साइकिल का इंतजाम करना होता है। ओलंपिक संघ खिलाड़ियों को रोलर उपलब्ध कराएगा, ताकि वार्मअप कर सकें।


वहीं साइकिल के संबंध में खेल विभाग और शासन को पत्र लिखकर खिलाड़ियों को साइकिल दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। -डीके सिंह, महासचिव, उत्तराखंड ओलंपिक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed