Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger attacks couple on their bike while they were going to collect grass in ramnagar

घास लेने जा रहे दंपती की बाइक पर बाघ ने किया हमला: महिला को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर घसीटा; पति ने बचाई जान

Wed, 18 Nov 2026 04:22 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 18 Nov 2026 04:22 PM IST
सार

रामनगर के कोसी रेंज में घास लेने जा रहे दंपती की बाइक पर बाघ ने हमला किया और महिला को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर घसीटने लगा। पति के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर भाग गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Tiger attacks couple on their bike while they were going to collect grass in ramnagar
बाघ के हमले में महिला घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज स्थित ग्रासलैंड की ओर घास लेने जा रहे दंपत्ति की बाइक पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में बाइक सवार दंपति गिर गए, इसके बाद बाघ ने महिला के हाथ को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर घसीटना शुरू कर दिया। पत्नी को बाघ के चंगुल में फंसा देख पति ने शोर मचाया इसके बाद बाघ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भर्ती कर लिया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टेड़ा निवासी 50 वर्षीय बबली देवी पत्नी दर्शन सिंह बुधवार सुबह अपने पति के साथ मवेशियों के लिए घास लेने जा रही थीं। ग्रासलैंड क्षेत्र में अचानक बाघ ने उनकी चलती बाइक पर हमला कर दिया। हमले से दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद बाघ  बबली देवी को जंगल की ओर खींचने लगा। इसी बीच पति ने हो हल्ला हो कर शोर मचाया। इसके बाद बाघ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पर्यटकों की जिप्सी से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। लोगों को घटनास्थल के आसपास अकेले नहीं आने को कहा गया है। बताया कि महिला की पीठ में पंजों के निशान लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed