Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police issued route diversion plan for Uttar Pradesh CM yogi public meeting in haldwani

Haldwani: उत्तर प्रदेश के सीएम की जनसभा के लिए पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान, एडवाइजरी जारी

Sat, 13 Apr 2024 10:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Sat, 13 Apr 2024 10:51 AM IST
सार

शनिवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी। इसके लिए पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। शनिवार सुबह सात बजे से रूट डायवर्जन शुरू हो जाएगा।
 

विज्ञापन
Police issued route diversion plan for Uttar Pradesh CM yogi public meeting in haldwani
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में शनिवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी। इसके लिए पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। शनिवार सुबह सात बजे से रूट डायवर्जन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुबह सात से शाम सात बजे तक हल्द्वानी क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रतिबंधित रहेगा। वहीं गौलापुल, रेलवे क्रॉसिंग से शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकेगा। दूसरी ओर रामपुर रोड और बरेली रोड से आने वाली सिडकुल, इंटरसिटी और अन्य निजी बसें बरेली रोड पर होंडा शोरूम तिराहे तक ही आ सकेंगी। वहीं से सवारी वापस जाएंगी। इसके अलावा रानीबाग और काठगोदाम की ओर जाने वाली बसें तीनपानी बाईपास से गौला रोड होते हुए नरीमन तिराहे से कॉलटैक्स तक ही आ सकेंगी और वहीं से वापस जाएंगी। जबकि कालाढूंगी रोड से आने वाली सिडकुल, इंटरसिटी व अन्य निजी बसें लालडाट तक ही आ सकेंगी। 
विज्ञापन


ऐसा रहेगा डायवर्जन

बड़े वाहनों का डायवर्जन
  • रामपुर रोड से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले सभी बड़े वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी बाईपास तिराहे से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बरेली रोड से आने वाले सभी बड़े वाहन तीनपानी बाईपास तिराहे से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर जाएंगे।
  • कालाढूंगी की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहनों को लामाचौड़ तिराहे से कालाढूंगी बाईपास रोड होते हुए हनुमान मंदिर से आरटीओ रोड से रामपुर रोड को भेजा जाएगा।
  • भीमताल- नैनीताल रोड की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहनों को नरीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा। वहां से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहनों को मंडी बाईपास से टीपी नगर तिराहा होते हुए रामपुर रोड को भेजा जाएगा।


रोडवेज बसों एवं निजी बसों का डायवर्जन
  • रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज की बसें टीपी नगर तिराहे से डायवर्ट कर होंडा शोरूम तिराहे से तीनपानी बाईपास होते हुए गौलापुल से ताज चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन आएंगे।
  • बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसें तीनपानी बाईपास से डायवर्ट होकर गौलापुल होते हुए ताज चौराहे से रोडवेज स्टेशन आएंगी।
  • कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें लालडाट तिराहे से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहे से कॉलटैक्स से नरीमन तिराहे से गौला बाईपास रोड होते हुए गौलापुल से ताज चौराहे से रोडवेज स्टेशन आएंगी।
  • पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज, केमू की बसें नरीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाईपास रोड से गौलापुल होते हुए ताज चौराहे से रोडवेज और केमू स्टेशन आयेंगी।
  • रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड और रामपुर रोड की ओर जाने वाली सभी रोडवेज बसों को ताज चौराहा होते हुए गौलापुल से रामपुर, बरेली रोड को भेजा जाएगा।
  • रोडवेज स्टेशन से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली बसें रोडवेज से ताज चौराहा, गौला बाईपास रोड होते हुए नरीमन तिराहा होते हुए कॉलटैक्स तिराहे से चंबल पुल, नहर कवरिंग रोड होते हुए ऊंचापुल से कालाढुंगी को भेजा जाएगा।
  • पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली रोडवेज, केमू की बसें ताज चौराहा होते हुए गौलापुल से गौला बाईपास होते हुए नरीमन तिराहा होते हुए जाएंगी।

छोटे वाहनों का डायवर्जन
  • बरेली रोड की ओर से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले सभी छोटे वाहनों को तीनपानी तिराहे से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नरीमन तिराहा काठगोदाम होते हुए भेजा जाएगा।
  • रामपुर रोड की ओर से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले छोटे वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा बरेली रोड से गौला बाईपास रोड होते हुए नरीमन तिराहा काठगोदाम होते हुए जाएंगे।
  • कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले छोटे वाहन लालडाट तिराहे से पनचक्की तिराहे से हाईडिल तिराहा, कॉलटैक्स तिराहे से नैनीताल रोड होते हुए जाएंगे।
  • नैनीताल रोड की ओर से आने वाले और बरेली रोड की ओर जाने वाले छोटे वाहन नरीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी से बरेली रोड की ओर जाएंगे।
  • रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले छोटे वाहन कॉलटैक्स तिराहा, हाइडिल तिराहे से पनचक्की तिराहा, चम्बल पुल तिराहा, लालडाट तिराहा, ऊंचापुल की ओर से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed