फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   World Cancer Day 2025: Most of the patients of mouth, lung and breast cancer are found in Kumaon

World Cancer Day 2025: कुमाऊं में सबसे अधिक मुंह, फेफड़े और ब्रेस्ट कैंसर के रोगी मिल रहे, ये है शुरुआती लक्षण

Tue, 04 Feb 2025 11:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Feb 2025 11:52 AM IST
सार

आज विश्व कैंसर दिवस है। कुमाऊं में मोटापा और फास्ट फूड भी कैंसर को बढ़ावा रहा है। कुमाऊं में सबसे अधिक 60 से 70 वर्ष के लोगों में मुंह, फेफड़े का कैंसर मिल रहा है। कैंसर के कारणों में शामिल बुरी आदतों से बचना जरूरी है।

विज्ञापन
World Cancer Day 2025: Most of the patients of mouth, lung and breast cancer are found in Kumaon
विश्व कैंसर दिवस 2025

विस्तार

कुमाऊं में मोटापा और फास्ट फूड भी कैंसर को बढ़ावा रहा है। कुमाऊं में सबसे अधिक 60 से 70 वर्ष के लोगों में मुंह, फेफड़े का कैंसर मिल रहा है। महिलाओं में फेफड़े के अलावा ब्रेस्ट कैंसर के रोगी ज्यादा हैं। विशेषज्ञ के अनुसार गलत खानपान, फास्ट फूड और मोटापे से भी कैंसर के केस सामने आ रहे हैं। कुछ कैंसर वायरस जनित भी होते हैं। इनमें हेपेटाइटिस बी और सर्वाइकल का कैंसर शामिल है।

विज्ञापन

एम्स दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त और उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल में तैनात कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. शलभ अरोड़ा बताते हैं कि कुमाऊं में पुरुष और महिलाओं में कैंसर के केसों का अनुपात 65:30 है। कैंसर पीड़ितों में पुरुषों की तादाद ज्यादा है। पुरुषों में मुंह और फेफड़े तो महिलाओं में ब्रेस्ट और फेफड़े का कैंसर सर्वाधिक है। हर रोज 30 से 40 मरीजों की ओपीडी हो रही है। महिलाओं में बच्चेदानी, पित्त की थैली और पुरुषों में बड़ी आंत और किडनी का कैंसर शामिल है। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि रेड मीट, स्मोक और फास्ट फूड खाने से भी कैंसर हो रहा है। मुंह, पेट, लीवर और आहार नली का कैंसर एल्कोहल, तंबाकू के अलावा मिलावटी खानपान के सेवन से हो रहा है। कैंसर के कारणों में शामिल बुरी आदतों से बचना जरूरी है।

विज्ञापन

 

कैंसर के प्रारंभिक लक्षण

- तेजी से वजन का गिरना।

- मुंह के छालों का ठीक न होना।

- शरीर में किसी भी प्रकार की गांठ।

- मुंह, पेशाब, नाक से खून आना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed