लालकुआं (नैनीताल)। सेंचुरी पेपर मिल में संरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन कर कर्मकारों को संरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसमें दस जीवन रक्षक नियम सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं अन्य सुरक्षा संबंधी कार्यक्रमों के तहत संरक्षा रैली में कारखाने के कर्मचारियों, श्रम संगठनों एवं प्रबंधन वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ संस्थान के प्रशासनिक भवन से मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सीओओ प्रणव शर्मा, सीएफओ महेंद्र कुमार हरित, अरुण प्रकाश पांडेय, वरिष्ठ महाप्रबंधक पर्यावरण नरेश चंद्र, एसके बाजपेयी, सुधीर कौल, रवि प्रकाश सिंह, श्रम संगठन के कैलाश चौशाली, महेश दुर्गापाल, रमेश सिंह आदि थे। संवाद

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू