{"_id":"5e0d03788ebc3e87ca32f776","slug":"work-unitedly-to-promote-the-world-nainital-news-hld367909552","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि की तरक्की के लिए एकजुट होकर कार्य करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि की तरक्की के लिए एकजुट होकर कार्य करें
विज्ञापन
नैनीताल में कुविवि प्रशासनिक भवन के शिक्षणोत्तर कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को श?
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ (प्रशासनिक भवन) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को स्वामी विवेकानंद भवन सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.केएस राना ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए आह्वान किया कि वह विश्वविद्यालय की तरक्की के लिए एकजुट होकर कार्य करें। कर्मचारियों की सभी समस्याओं का वार्ता के माध्यम से समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि संयुक्त मोर्चा के संरक्षक गिरीश चंद्र उप्रेती ने कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी गठन को संवैधानिक व्यवस्था बताया। विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट ने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों को निभाने पर जोर दिया। इससे पहले कुलपति प्रो.राना ने संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष (महिला) आशा आर्या, महासचिव नवल किशोर विनवाल, उप सचिव जीवन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष संजीत राम को शपथ दिलाई।
समारोह के दौरान संघ की ओर से ही चार सेवानिवृत्त कर्मियों अखिल जोशी, जीवन चंद्र, पुष्पा सिंह, मीरा शर्मा को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत ने अतिथियों का स्वागत कर कुलपति को 12 सूत्रीय मांग भी सौंपा। संचालन महासचिव नवल किशोर बिनवाल ने किया।