फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Work not done even after hours in line

घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं हो रहा काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Work not done even after hours in line
हल्द्वानी। प्रधान डाकघर के एक पोस्टमैन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए पोस्टआफिस के बंद होने से लोगों को जरूरी डाक नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा लोगों के जरूरी काम भी नहीं हो पा रहे हैं। उप डाकघरों में ग्राहकों की लंबी कतार लग रही है। घंटों प्रतीक्षा के बावजूद काम नहीं होने से उनमें खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

दो घंटे से लाइन में लगे हैं। अब तक नंबर नहीं आया है। प्रधान डाकघर बंद होने के काफी परेशानी हो रही है। मैं सीआरपीएफ का फार्म जमा कराने आया हूं।
- निखिलेश बिष्ट, हल्द्वानी।
मुझे भी सीआरपीएफ का फार्म जमा कराना है। साथ में राखी भी भेजनी है। लेकिन काफी परेशानी हो रही है। काफी देर लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है।
- तनुजा, हल्द्वानी।
पार्सल भेजने की समस्या है। डाक टिकट के लिए काफी देर तक खड़े रहना पड़ रहा है। स्टाफ नाममात्र का है और भीड़ इतनी अधिक है। कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
- नितेश, हल्द्वानी।
प्रधान डाकघर में गया था तो पता चला वह बंद है। भोटिया पड़ाव डाकघर में काम होने की जानकारी दी गई लेकिन यहां घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

- सोनू, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed