फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Work day and night, build roads by March 13 in haldwani

Haldwani: दिन-रात काम करें, 13 मार्च तक बनाएं सड़कें; डीएम ने बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Sat, 28 Feb 2026 10:32 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 28 Feb 2026 10:32 AM IST
सार

हल्द्वानी के डीएम ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को 13 मार्च तक दोगुनी गति से काम पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Work day and night, build roads by March 13 in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को 13 मार्च तक कार्य दोगुनी गति से पूरा करने को कहा। उन्होंने यूयूएसडीए समेत अन्य विभागों को गड्ढे भरने और सड़कें बनाने के लिए दिन-रात काम करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

शुक्रवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में सड़क चौड़ीकरण, सीवर, पेयजल, गैस पाइपलाइन, सौंदर्यीकरण और यूटिलिटी डक्ट स्थानांतरण की समीक्षा हुई। यूयूएसडीए के अधिकारियों को जनशक्ति बढ़ाने के लिए कहा गया। कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय से काम करने और साप्ताहिक बैठक में समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। आंतरिक मार्गों पर सीवर और पेयजल कार्य पहले पूरे हों ताकि जनता को परेशानी न हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी ने सड़क पर मलबा व सुरक्षा उपायों की कमी पर चिंता जताई। डीएम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

सौंदर्यीकरण कार्य के लिए अतिक्रमण हटाओ

जिलाधिकारी ने शनि बाजार चौराहा, कुसुमखेड़ा चौराहा, लामाचौड़, हनुमान मंदिर और मंडी निकट शनिबाजार चौराहे को 13 मार्च तक अतिक्रमण मुक्त कर सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिए। पेयजल और सीवर कार्य पूरे होने पर सड़क निर्माण को प्राथमिकता दें। मंडी गेट के पास पुलिस चौकी स्थानांतरण के लिए मंडी परिषद को दो दिन में 25 लाख रुपये हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस, नगर आयुक्त, यूयूएसडीए व सिंचाई विभागों को संयुक्त निरीक्षण करने को भी कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के लिए जरूरी निर्देश दिए

होली के बाद तीनपानी से मंडीगेट तक चौड़ीकरण के कार्य का प्रथम चरण शुरू होगा। इसके बाद तीनपानी से कॉलटैक्स तक कार्य होगा। चौड़ीकरण के दौरान विद्युत पोल, जल संस्थान और पेयजल पाइपलाइनें भी स्थानांतरित होंगी। तिकोनिया से काठगोदाम तक सड़क की जद में आने वाले पेड़ों की छंटाई व पीपल के पेड़ों को स्थानांतरित करने की योजना पर भी काम करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed