फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Work affected due to non-formation of municipal sub-committees

Nainital News: पालिका उप समितियां गठित नहीं होने से कार्य प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Work affected due to non-formation of municipal sub-committees
नैनीताल। नगर पालिका परिषद की नई समितियां गठित नहीं होने से तमाम कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ कहा है। पालिका नियमों के क्रम में बीते वर्ष अक्तूबर में पालिका की उप समिति का कार्यकाल खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

शहर में पालिका से संबंधित कार्यों के लिए उप समितियों का गठन किया जाता है। उप समिति अध्यक्ष की ओर से पांच से छह सदस्यों की टीम बनाई जाती है। पालिका में वित्त समिति, कर निर्धारण समिति, स्वास्थ्य समिति, निर्माण समिति, फ्लैट्स समिति, फड़ समिति, पुस्तकालय समिति बनाई जाती है। पालिका नियमों के क्रम में प्रतिवर्ष उपसमितियों का गठन किया जाता है। पूर्व में गठित समिति का अक्तूबर में कार्यकाल खत्म हो चुका है। नया गठन न होने तक संबंधित उप समितियों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल का कहना है कि इसी सप्ताह पालिका की आवश्यक बैठक बुलाई जानी है। जनहित को देखते हुए उप समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed