फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wooden bridge being built in Hathidagar tourist zone

Nainital News: हाथीडगर पर्यटन जोन में बन रहा लकड़ी का पुल

Mon, 28 Oct 2024 04:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 28 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Wooden bridge being built in Hathidagar tourist zone
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के हाथीडगर पर्यटन जोन में ढेला नदी पर लकड़ी का पुल बनाने का कार्य 50 फीसदी तक हो चुका है। 15 नवंबर तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन विभाग ने फाटो पर्यटन जोन के बाद 32 किमी का नया जोन हाथीडगर पिछले साल शुरू किया था। आमपोखरा रेंज में बने इस पर्यटन जोन के बीच से ढेला नदी गुजरती है। पर्यटकों की जिप्सियों को नदी में उतरकर जंगल में जाना होता है। ऐसे में जिप्सी चालकों ने विभाग से शिकायत की थी कि नदी में उतरने से जिप्सियां खराब हो रही हैं।
विज्ञापन

इसके बाद वन विभाग ने कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में रामगंगा नदी पर बने लकड़ी के पुल की तर्ज पर हाथीडगर पर्यटन जोन में भी पुल बनाने की रणनीति पर काम शुरू किया। मानसून सीजन खत्म होने के बाद अब वन विभाग की ओर से ढेला नदी में लकड़ी का पुल बनाने का काम शुरू कर दिया है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि 15 नवंबर तक पुल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद पर्यटन जोन को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed