फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Won the mind by showing tricks in Malkhamb

Nainital News: मलखंब में करतब दिखाकर जीता मन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Won the mind by showing tricks in Malkhamb
हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम में जिलास्तरीय खेल महाकुंभ का बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। नौ दिवसीय महाकुंभ के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने मलखंब के हैरतअंगेज करतब दिखाकर उपस्थितजनों का मन जीत लिया। करीब दस फीट ऊंचे लकड़ी के खंभे पर किसी ने योग मुद्रा का प्रदर्शन किया तो किसी ने ध्यान किया। सामूहिक रूप से बनाई गई पेड़ की आकृति आकर्षण का केंद्र रही। नौ दिन तक खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक और विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

पहले दिन दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुईं। अनुराग और यशोदा ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया और ब्लॉक प्रमुख रूप देवी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर महिला मंगल दल जग्गी बंगर हल्दूचौड़ की महिलाओं और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 1 से 9 दिसंबर तक चलेगी। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन डीएन कांडपाल, नवीन पांडे और हेमंत पांडे ने किया। इस मौके पर भुवन प्रसाद, राजेंद्र सिंह परवाल, दिगंबर सिंह रावत, गंगा सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालक और बालिका वर्ग के प्रथम विजेता
60 मीटर दौड़- सुमित बलौदी (रामनगर), अद्विका (हल्द्वानी)।
600 मीटर दौड़- अनुराग (रामनगर), यशोदा गौड़ (रामगढ़)।
गोला फेंक- शौर्य (भीमताल), रिया (हल्द्वानी)।
लंबी कूद- नीरज गोस्वामी (ओखलकांडा), कनिका (बेतालघाट)।
ऊंची कूद- प्रियांशु (रामनगर), दीक्षा रावत (बेतालघाट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed