फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women's protest at Maldhan police station

Nainital News: मालधन पुलिस चौकी पर महिलाओं का प्रदर्शन

Tue, 26 Aug 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 26 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Women's protest at Maldhan police station
रामनगर के मालधन में पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : रामनगर के मालधन में पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन करती महिलाएं।
रामनगर। मालधन में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों को पकड़ने की मांग को लेकर पुलिस चौकी पर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस जान-बूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिम्वाल ने कहा कि अवैध शराब का धंधा करने वालों पर शिकंजा कसना पुलिस और आबकारी विभाग का काम है। यह काम अब क्षेत्र की महिलाओं को करना पड़ रहा है। इस पर भी अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। जल्द ही मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन उग्र होगा। प्रदर्शन करने वालों में कमला देवी, सरिता देवी, चंपा देवी, हेमा देवी, नंदी देवी, पार्वती देवी, मंजू देवी, अनीता देवी, खष्टी देवी, पानुली देवी, धना देवी, कांति देवी, प्रीति देवी आदि दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed