{"_id":"69d955c72d1b21cb9600dc43","slug":"womens-protest-against-liquor-shop-continues-for-12th-day-nainital-news-c-418-1-shld1006-5524-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना 12वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना 12वें दिन भी जारी
Sat, 11 Apr 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। रातीघाट में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना-प्रर्दशन 12वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी देते कहा किसी भी कीमत पर क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से पहुंची महिलाओं ने नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव में शराब की दुकानें खोलकर समाज को गलत दिशा में धकेल रही है। बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने नैनीताल में सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शराब की दुकान को तत्काल हटाने की मांग रखी। वहां जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य, त्रिभुवन पाठक, गीता पाठक, गोपाल चंद्र, चंदन सिंह अधिकारी, कल्पना, किशोर ढेला आदि थे।
विज्ञापन