{"_id":"6af36cd24a533336b700ab2a","slug":"chyuda-worship-on-bhai-dooj-a-symbol-of-kumaons-agrarian-culture-and-the-affection-between-siblings-haldwani-news-c-337-1-ha11020-138696-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: धान के दानों से बुनी जाती है भाई की लंबी उम्र की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: धान के दानों से बुनी जाती है भाई की लंबी उम्र की दुआ
Wed, 11 Nov 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
भीमताल के ओखलढूंगा में ओखली में धान कूटकर च्यूड़े तैयार करते हुए ग्रामीण। संवाद
हल्द्वानी। कुमाऊं में भाई दूज केवल भाई की दीर्घायु की कामना का पर्व नहीं बल्कि कृषि संस्कृति और लोकपरंपराओं से जुड़ा उत्सव भी है। इस दिन बहनें दूब के साथ च्यूड़ा भाई के सिर पर रखकर सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। सदियों पुरानी यह परंपरा आज भी पहाड़ से लेकर तराई तक आस्था के साथ निभाई जा रही है। अल्मोड़ा-रानीखेत में इसे च्यूड़ा पूजना, पिथौरागढ़-चंपावत में च्यूंरा चढ़ाना और बागेश्वर में अन्नकूट का च्यूड़ा कहा जाता है। नाम और तरीके में क्षेत्रीय अंतर के बावजूद इसका मूल भाव भाई की मंगलकामना और कृषि समृद्धि से जुड़ा है।
-- -
एक सप्ताह पूर्व होती हैं तैयारियां
च्यूड़ा तैयार करने की प्रक्रिया अन्नकूट से एक सप्ताह पूर्व ही शुरू हो जाती है। धान को भिगोकर रखा जाता है। पड़वा के दिन ओखली की सफाई कर उसे ऐपण से सजाया और पूजा जाता है। इसके बाद ओखली के पास आग जलाकर धान को भूना जाता है और तत्काल कूटकर च्यूड़े तैयार किए जाते हैं। सबसे पहले च्यूड़े इष्टदेव और अन्य देवी-देवताओं को अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद भाई दूज पर बहनें दूब सहित च्यूड़ा भाइयों के सिर पर रखती हैं। भाई भी बहनों को उपहार देकर स्नेह प्रकट करते हैं।
-- -
कृषि संपन्नता से जुड़ा है च्यूड़ पूजन
राजकीय पीजी कॉलेज बाजपुर की हिंदी प्राध्यापक प्रो. प्रभा पंत के अनुसार, च्यूड़ा पूजन धान की फसल के मौसम से जुड़ा कृषि उत्सव है। जिस प्रकार बैसाख में गेहूं की बालियों के माध्यम से खुशियां मनाई जाती हैं उसी तरह अन्नकूट पर धान से च्यूड़ा बनाकर समृद्धि का उत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन
-- -
लोकजीवन की दिखती है भावना
राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के हिंदी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हेमचंद्र दुबे बताते हैं कि च्यूड़ा कूटने की परंपरा कुमाऊं की कृषि विरासत को दर्शाती है। धान भिगोने से लेकर भूनने और कूटने तक की सामूहिक प्रक्रिया में लोकजीवन, पारिवारिक सहभागिता और नई फसल के प्रति आभार की भावना दिखाई देती है।
-- -
मशीनों के दौर में भी परंपरा कायम
रामड़ी आन सिंह कठघरिया निवासी विद्या पंत के अनुसार, लोकमान्यता में यम द्वितीया का संबंध यमराज और यमुना की कथा से है। मान्यता है कि यमुना ने भाई यमराज की च्यूड़े से पूजा कर उनकी दीर्घायु की कामना की थी। तभी से बहनें यह परंपरा निभाती आ रही हैं। आधुनिक मशीनों के दौर में भी गांवों में ओखली से च्यूड़ा कूटने की परंपरा कायम है।