फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women's groups absent from the meeting were asked to respond.

Nainital News: बैठक में अनुपस्थित महिला समूहों का जवाब तलब

Sat, 20 Dec 2025 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Women's groups absent from the meeting were asked to respond.
हल्द्वानी। नगर निगम प्रशासन की ओर से बुलाई गई बैठक में अनुपस्थित महिला स्वयं सहायता समूहों का जवाब तलब किया गया है। उन्हें सात दिन के भीतर जवाब देना होगा।
विज्ञापन

नगर निगम के सभागार में तीन दिन पहले मेयर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैणी सेना से जुड़े महिला समूहों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें कूड़े का यूजर चार्ज वसूल रही बैणी सेना से अहम मुद्दों पर चर्चा हुई लेकिन पांच समूहों की अध्यक्ष बैठक में अनुपस्थित रहीं। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि अनुपस्थित रहने पर समूहों का जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन



गौजाजाली में 25 लाख से बनेगा पार्क
हल्द्वानी। नगर निगम के वार्ड-60 गौजाजाली में 25 लाख की लागत से पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शुक्रवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने इसका शिलान्यास किया। पार्क में बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन और ओपन जिम बनाया जाएगा। इस मौके पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, मधुकर श्रोत्रिय, पार्षद संजय पांडे, एई नवल नौटियाल, डा.मनोज कांडपाल, गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंटर काॅलेज को कंप्यूटर के लिए 10 लाख देने की घोषणा
हल्द्वानी। नगर निगम इंटर काॅलेज काठगोदाम का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने किया। विधायक सुमित हृदयेश ने काॅलेज में कंप्यूटर उपलब्ध कराने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। मेयर ने बताया कि काॅलेज में दो स्मार्ट क्लास के साथ ही पुस्तकालय बनाया जाएगा। इस मौके पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, प्रधानाचार्य पुष्पा गोस्वामी, पूर्व मेयर डॉ.जोगेंद्र रौतेला, मणिपुष्पक जोशी, डीके पंत, कृष्ण चंद्र बेलवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed