फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women will be seen taking tourists for a walk in Corbett

कॉर्बेट में पर्यटकों को सैर कराती नजर आएंगी महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Women will be seen taking tourists for a walk in Corbett
रामनगर (नैनीताल)। विश्व वानिकी दिवस पर मुख्यमंत्री ने कॉर्बेट में 50 महिला जिप्सी चालकों की भर्ती की घोषणा की थी। अब कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने महिला जिप्सी चालकों की भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। कॉर्बेट के पास जिप्सी चालकों के लिए आवेदन आने शुरू हो गए हैं। अगले पर्यटन सत्र अक्तूबर से महिला जिप्सी चालक कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों घुमाते हुए नजर आएंगी।
विज्ञापन

पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि राज्य में वन संरक्षण एवं संवर्धन में राज्य की महिलाओं की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। इसे रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कॉर्बेट प्रशासन ने 50 महिला जिप्सी चालकों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। कई आवेदन मिलने शुरू हो गए हैं। ये भी प्रावधान किया गया है कि जो भी महिलाएं इसमें चयनित होंगी, उनको यदि वाहन चलाना नहीं आता तो उन्हें वाहन चलाने का प्रशिक्षण भी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed