{"_id":"608b09848ebc3ebd09683777","slug":"woman-seeking-water-in-icu-dies-haldwani-news-hld4229922101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीयू में पानी मांगने वाली महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीयू में पानी मांगने वाली महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों की देखरेख ठीक से न होने के मामले सामने आने लगे हैं। एसटीएच के आईसीयू में भर्ती कोविड मरीज को पूरी रात पीने का पानी तक नहीं मिला। महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लोगों से पीने का पानी दान करने की मांग की। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे इस महिला ने दम तोड़ दिया।
बता दें कि मंगलवार रात भी कोविड की एक मरीज को ऑक्सीजन प्वाइंट के पास लगे डिब्बे में पानी डालने के बाद उसे ठीक से बंद नहीं किया गया था। मरीज रातभर ऑक्सीजन के लिए परेशान रही। परिजनों ने बुधवार की सुबह कोविड कंट्रोल रूम में शिकायत की थी और उसके बाद एसटीएच में डॉक्टर और स्टाफ के लोग हरकत में आए थे।
कोविड पॉजिटिव महिला को 15 अप्रैल को एसटीच में भर्ती कराया गया था। देवलचौड़ निवासी 29 वर्षीय इस महिला का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें उसनेे रातभर पानी न मिलने की बात कही। कहा कि यहां पीने का पानी नहीं है। वीडियो में वह लोगों से पानी दान करने की बात कह रही थी। साथ ही कहा कि यहां लोग परेशान हैं। बड़ा सवाल ये है कि कोविड वार्ड और आईसीयू में भर्ती मरीज क्या ऐसे ही तड़प रहे हैं और कोई उनको देखने वाला तक नहीं है। आखिर कोविड वार्ड में ड्यूटी करने वाले कहां चले जाते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और ड्यूटी पर तैनात लोगों को हिदायत दी जाएगी कि मरीजों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत का कहना है कि प्रतिदिन मरीज को पानी की चार बोतल दी जाती हैं। शुक्रवार से प्रत्येक वार्ड में 50 लीटर पानी का केन रखा जाएगा।