फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman killed in leopard attack

तेंदुआ के हमले में महिला की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in leopard attack
सोनाकोट गाँव में तेंदूए के हमले में मारी गई महिला की फाइल फोटो। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। सोनकोट रानीबाग में मंगलवार सुबह मंदिर जा रही महिला को तेंदुए ने हमला कर मार डाला। महिला के बेटे ने तेंदुए पर पथराव करने के साथ ही शोर भी मचाया लेकिन तेंदुए ने महिला को नहीं छोड़ा। महिला को मौत के घाट उतारने के बाद ही वह वहां से भाग निकला। वन विभाग की टीम ने नरभक्षी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा दिया है।
विज्ञापन

रोडवेज से रिटायर पूरन सिंह अनेरिया की पत्नी भगवती देवी (58) मंगलवार सुबह करीब दस बजे भूमियादेव प्राचीन मंदिर जा रही थीं। घर से करीब 40 मीटर दूर पहुंचते ही घात लगाए तेंदुए ने उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। मां को तेंदुए के चंगुल में फंसा देख बेटे नवीन अनेरिया ने शोर मचाया और तेंदुए पर पथराव भी किया। आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष गौनी ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। काठगोदाम थाने के उपनिरीक्षक दान सिंह मेहता और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों में दहशत
हल्द्वानी। बीडीसी सदस्य मनीष गौनी का कहना है कि तेंदुआ पहले कुत्ते और अन्य जानवरों पर हमला करता था लेकिन पहली बार ऐसी घटना हुई है। इस घटना को लेकर गांव के लोग भयभीत हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के प्रतिनिधि विकास भगत, भाजयुमो नेता नीरज सिंह बिष्ट ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनको ढाढ़स बधाया। विकास भगत का कहना था कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और उनकी हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं। भगवती की तीन बेटियां और एक बेटा है।

तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग
हल्द्वानी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साह ने वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घटना के बाद वन विभाग की टीम देर से पहुंची। साथ में कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं आया। जनप्रतिनिधियों ने मृतका के बेटे को नौकरी देने के साथ तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग भी की है। कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने कहा कि वन विभाग को तत्काल सुरक्षा के साथ ही तेंदुए को पकड़ने का इंतजाम करने चाहिए। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भी वन विभाग से परिजनों को मुआवजा देने और पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed