फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman killed in bheemtal

घर से फैक्ट्री जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Sat, 28 May 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)। Updated Sat, 28 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in bheemtal
भीमताल के अस्पताल में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

भीमताल (नैनीताल)। शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह फैक्ट्री जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पंचनामे और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका के पति की ओर से थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे के बारे में सही सही जानकारी किसी को नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पांडेगांव निवासी कुंदन लाल की पत्नी गीता (40) औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत थी। रोजाना की तरह सुबह सात बजे वह घर से फैक्ट्री को गई। बताया जाता है कि रास्ते से गीता ने किसी बाइक वाले से लिफ्ट मांगी और उसकी बाइक में सवार हो गई और इसी दौरान वह बाइक से सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसी दौरान कुछ अन्य महिलाएं भी फैक्ट्री पर काम में जा रही थी। इन्हीं में शामिल दो-तीन महिलाओं ने घायल गीता को सीएचसी पहुंचाया और खुद वहां से फैक्ट्री को चली गईं। सीएचसी में डॉक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक गीता की मौत का कारण हैड इंजरी रहा होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शव की पहचान होने पर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर कुंदन लाल और उसकी बेटी अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष संजय पाठक ने बताया कि मामले में मृतका के पति कुंदन लाल की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed