फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman killed by tiger in ramnagar

आदमखोर का आंतक: महिला को बाघ ने मार डाला, कई लोगों पर किया हमला

Fri, 10 Nov 2023 04:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 10 Nov 2023 04:42 PM IST
सार

हाथीडगर निवासी नवीन चंद्र की 28 वर्षीय पत्नी पूजा देवी घर के सामने खेत पर काम कर रही थी। शाम पांच बजे के करीब खेत में आए बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman killed by tiger in ramnagar
बाघ

विस्तार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के हाथी डगर में बाघ ने एक महिला की जान ले ली। बाघ ने बाइक सवार सहित दो युवकों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बाघ हमला करने के बाद झाड़ियों में छिप गया है, जिसे जंगल में खदेड़ने के लिए वन कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


हाथीडगर निवासी नवीन चंद्र की 28 वर्षीय पत्नी पूजा देवी घर के सामने खेत पर काम कर रही थी। शाम पांच बजे के करीब खेत में आए बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाले हरीश चंद्र ने बाघ को भगाने का प्रयास किया तो उसने उन्हें भी घायल कर दिया। इसी सड़क से गुजर रहे पूछड़ी निवासी बाइक सवार कमलेश पाठक और मंयक पांडे पर भी बाघ ने हमला कर दिया। बें कमलेश पाठक घायल हो गए जबकि मंयक पांडे बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed